Uncategorized

स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जनआंदोलन है-रामू रोहरा

निगम द्वारा अमलतासपुरम से रुद्री रोड तक चलाया गया विशेष सफाई अभियान

धमतरी-रजत जयंती वर्ष एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर निगम धमतरी द्वारा आज एक भव्य विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में लगभग 300 सफाई कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।अभियान के दौरान अमलतासपुरम से रुद्री रोड तक धार्मिक स्थलों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों की विशेष सफाई की गई। सफाईकर्मियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा झाड़ू लगाकर सड़कों व गलियों की सफाई, कचरा उठाने एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के संग्रहण एवं निस्तारण का कार्य किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई, जिससे वे दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाकर आदत के रूप में विकसित कर सकें।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जनआंदोलन है। यदि हम सब मिलकर जिम्मेदारी निभाएं तो धमतरी को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने में कोई कठिनाई नहीं होगी। धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए हमें स्वयं अपने आसपास सफाई का ध्यान रखना होगा।नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और स्वच्छ वातावरण की आदत विकसित करना है। नगर निगम समय-समय पर ऐसे अभियान चलाता रहेगा और प्रत्येक वार्ड में स्थायी स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!