मोटर पंप खराब होने से वार्डवासियों को पेयजल संकट

धमतरी। अधारी नवागांव वार्ड क्रमांक 8 स्थित हलचल पोल्ट्री फार्म के पास लगा मोटर पंप पिछले पांच से छह दिनों से खराब पड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम कर्मी तीन दिन पहले मोटर पंप निकालकर ले गए थे, लेकिन अब तक नया पंप नहीं लगाया गया है। इसके कारण वार्ड में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है और लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि गर्मी और दैनिक जरूरतों के बीच पानी की समस्या से काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर निगम से जल्द से जल्द मोटर पंप की मरम्मत या नया पंप लगाने की मांग की है। इस संबंध में साहिल अहमद, शिव नवरंग, जनक नाग, कमल भारती, प्रताप नवरंग, लक्ष्मी नवरंग, संतोष नगरची, कुणाल नगरची, रेशमा बानो, गोविंद भारती, काशी यादव, सुमित्रा नवरंग और चेतन सहित अन्य लोगों ने तत्काल पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।