Uncategorized

अवैध शराब पर कुरुद व सिहावा पुलिस ने की कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार


धमतरी। कुरूद एवं सिहावा पुलिस द्वारा पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब जब्त की गई। कुरूद पुलिस ग्राम चारमाठा पुल के पास मुरारी दास वैष्णव 54 वर्ष, निवासी परसवदा, थाना कुरूद को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 17 पाव देशी मसाला शराब (कुल 3060 मिलीलीटर) तथा बिक्री रकम सहित कुल लगभग 2,000 मूल्य की सामग्री बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 220/26 पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। सिहावा पुलिस ने ग्राम रानीगांव मानस मंच के पास कार्यवाही करते हुए मनीष मरकाम पिता स्व. सुखराम मरकाम, निवासी रानीगांव मानस मंच, थाना सिहावा को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा बिक्री रकम सहित कुल लगभग 750 मूल्य की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 55/26 दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!