अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने हटकेशर स्कूल मे किया गया पौधरोपण

धमतरी। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन धमतरी जिला इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धमतरी स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय हटकेशर में पौधों का विधिवत रोपण किया गया। कार्यक्रम में अथिति के रूप में जगदीश रामू रोहरा महापौर नगर निगम धमतरी, जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय अखिल भारतीय प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल , अग्रवाल समाज धमतरी के अध्यक्ष दयाराम अग्रवाल, सचिव मदन गोयल , अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बच्चो से कहा कि वो अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम लगाए। समाज के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई विशेष रूप से बिहारीलाल अग्रवाल, रमेश लाठ, प्रदीप अग्रवाल , कैलाश अग्रवाल, गोवेर्धन अग्रवाल, कमल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, महिलो में प्रमुख रूप से श्रीमती मिना अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल,सरोज अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल , सुमित्रा मित्तल , अनिता गोयल मौजूद रहे। छात्रों ने संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल एवं संरक्षण किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण प्राप्त हो सके. विद्यालय के व्याख्याता एवं शिक्षक घनश्याम साहू श्रीमति अनीता घोरपडे ओम प्रकाश नाथ देव शंकर देव ईश्वरलाल साहू आंचल चंद्राकर शशि प्रभास सोनवानी लेना भारती योगिता कंवर भुवनेश्वर प्रसाद साहू वैभव रणसिंह सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे
