Uncategorized

15 अगस्त को धमतरी जिले में शुष्क दिवस

सभी मदिरा दुकानें, बार एवं मद्य भाण्डागार रहेंगे बंद


धमतरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को धमतरी जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिले की समस्त मदिरा दुकानों एवं संबंधित मदिरा प्रतिष्ठानों को पूर्णत: बंद रखने के निर्देश दिए हैं। कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप 15 अगस्त को धमतरी जिले की देशी, विदेशी एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानें, सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-1 (ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-3 होटल बार, एफ.एल.-4 क, एफ.एल.-3 ह्यगö तथा मद्य भाण्डागार धमतरी बंद रहेंगे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शुष्क दिवस की अवधि में मदिरा के अवैध धारण, विक्रय एवं परिवहन पर पूर्णत: रोक सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आबकारी विभाग द्वारा आवश्यक निगरानी एवं कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जिलेवासियों से शुष्क दिवस के दौरान नियमों का पालन करने तथा अवैध रूप से मदिरा के विक्रय अथवा परिवहन की गतिविधियों की सूचना संबंधित विभाग को देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!