Uncategorized

ग्राम रुद्री में विकास कार्यों का विधायक ने किया शुभारंभ

गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार है प्राथमिकता-ओंकार साहू

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने ग्राम रुद्री में विधायक निधि से स्वीकृत शेड निर्माण कार्य एवं सीसी रोड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामवासियों के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विधायक श्री साहू ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। शेड निर्माण से ग्रामीणों को सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं सीसी रोड निर्माण से आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है और आगे भी इसी तरह जनहित के कार्य जारी रहेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव ने कहा कि धमतरी विधायक ओंकार साहू गांव, गरीब और किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में धमतरी क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र को और अधिक विकसित बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। मौके पर क्षेत्र के जनपद सदस्य अनिता यादव, सरपंच लक्ष्मी बया, उपसरपंच शुभम साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष केसव राम साहू, नगर पंचायत आमदी के नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर, गोविंद साहू, धर्मेंद्र साहू , आदित्य साहू , गोविंद साहू , खेलुराम साहू, अनिल कपुरिया, पुर्निमा निर्मलकर सहित , सरोज सोनवानी, तुषार चन्द्राकर अन्य गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!