Uncategorized

धमतरी महापौर हुआ अनारक्षित, अब सभी दावेदारो के पास चुनाव लडऩे का मौका

अनारक्षित मुक्त होने से खिले नेताओं के चेहरे, बढ़ेगी दावेदारों की संख्या

रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हुआ नगर निगमों में महापौर, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतो में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण
धमतरी। नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शुरु हुई। नगर निगमों में महापौर पद के आरक्षण के पश्चात धमतरी के नेताओं के चेहरे खिल गए है। बता दे कि धमतरी नगर निगम महापौर पद अनारक्षित मुक्त घोषित हुआ। जिससे अब सभी वर्ग के नेता चुनाव लड़ सकतें है।
धमतरी नगर निगम महापौर पिछली बार ओबीसी रिजर्व हुआ था। जिसके चलते मात्र ओबीसी वर्ग ही महापौर पद के लिए उम्मीदवार हो सकते थे। लेकिन इस बार उम्मीद के अनुरुप महापौर पद अनारक्षित मुक्त हुआ है। इससे सभी वर्गो महिला व पुरुष के लिए महापौर चुनाव लडऩे का रास्ता साफ हो गया है। चूंकि किसी विशेष वर्ग हेतु आरक्षण होने से विशेष वर्ग के नेता ही दावेदार होते है, लेकिन अनारक्षित मुक्त होने से अब महापौर पद के लिए टिकट के दावेदारों की कतार और लंबी होगी। भाजपा कांग्रेस के कई नेताओं को आरक्षण का इंतजार था। आखिरकार उनका इंतजार समाप्त हो गया। अब वे खुलकर टिकट की दावेदारी कर सकत है। इस बार महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली होगा। अर्थात पार्षदो के स्थान पर मतदाता सीधे महापौर का चुनाव करेंगे। आरक्षण के बाद अब नेता टिकट के लिए जोर लगाएंगे। लेकिन यह तो समय बतायेगा कि किसे पार्टी उम्मीद बनाती है।
ज्ञात हो कि नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्यवाही संपादित की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!