Uncategorized

सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 जनवरी को स्वामित्व कार्ड आबादी के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में

धमतरी 07 जनवरी 2025/ सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत 8 जनवरी को स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी के एकलव्य खेल परिसर में दोपहर 3 बजे स्वामित्व कार्ड, आबादी के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर श्री भोजराज नाग, छ.ग.राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद, विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर, विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू, विधायक सिहावा श्रीमती अंबिका मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!