Uncategorized

हरेली पर्व पर यादव समाज ने किया पारंपरिक जड़ी-बूटी औषधि का वितरण


धमतरी। हरेली के पावन पर्व के अवसर पर महिमासागर वार्ड में यादव समाज द्वारा अच्छी सेहत एवं निरोगी जीवन की कामना के साथ पारंपरिक जड़ी-बूटी से तैयार औषधि का वितरण किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर शामिल हुवे। यह औषधि दसमूल, द्वितीकंद, जगमंडल, माछली, जंगली प्याज सहित विभिन्न वनौषधियों को जंगल से लाकर पारंपरिक विधि से तैयार की जाती है। मान्यता है कि इसका सेवन स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इस अवसर पर उर्मिला यादव, महादेव यादव, आदित्य यादव, लक्की यादव, चित्रसेन साहू, जागु राम साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने हरेली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज की इस पारंपरिक पहल की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!