Uncategorized

सभापति कौशिल्या देवांगन ने छत्तीसगढ़ के प्रथम परब हरेली तिहार पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं


धमतरी। छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने समस्त प्रदेशवासियों एवं अन्नदाता किसानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभापति कौशिल्या देवांगन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा, कृषि और प्रकृति से गहरे जुड़ा हुआ पर्व है। यह पर्व हमारे किसानों के जीवन, उनकी मेहनत और प्रकृति के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को संजोने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर भी है। यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह का संदेश देता है। सभापति ने कामना की कि हरेली तिहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए तथा अन्नदाता किसानों के खेत-खलिहान धन-धान्य से भरें। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, उन्नति और समृद्धि के लिए भी मंगलकामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!