Uncategorized

राजीव व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की बदहाली पर शहर अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में अपर कलेक्टर और निगम आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

कांग्रेसियों ने पूर्व में किया था निरीक्षण आम जनता व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर विधायक, महापौर के बीच व्यक्त की गहरी चिंता

शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में शुमार राजीव व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की लगातार बिगड़ती स्थिति और बदहाली को लेकर आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट तथा नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपर कलेक्टर और निगम आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सौपे गए ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजीव व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का विस्तृत निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान कॉम्प्लेक्स की हालत अत्यंत दयनीय और जर्जर पाई गई। भवन के कई हिस्सों में दरारें आ चुकी हैं, प्लास्टर गिर रहा है और बुनियादी सुविधाओं का पूरी तरह अभाव है। इस बदहाली के कारण वहां हमेशा किसी न किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू एवं महापौर रामू रोहरा को भी अवगत कराया गया और छोटे व्यापारियों की पीड़ा को समझते हुए जल्द समाधान करने की बात कही हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष सत्येंद्र देवांगन, पार्षद योगेश लाल, हित्तू गंगवीर, भागी ध्रुव, अविनाश मारोठे, कन्हैया सोनी, नवीन गजेंद्र, मोहन ध्रुव, अम्बर चंद्राकर, अमित बाघमरिया,नमन बंजारे आशुतोष खरे एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!