Uncategorized

विधायक देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर एनएसयूआई ने वृद्धाश्रम में बांटे फल, वीडियो कॉल पर बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद

धमतरी-विधायक देवेंद्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला धमतरी द्वारा एक भावुक और सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वृद्धाश्रम पहुँचकर बुजुर्गों को फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद लिया।वीडियो कॉल के जरिए सीधे जुड़े विधायक
कार्यक्रम का सबसे विशेष पल वह था जब कार्यकर्ताओं ने वीडियो कॉल के माध्यम से आदरणीय देवेंद्र यादव जी को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से जोड़ा। बुजुर्गों ने उन्हें आमने-सामने देखकर खुशी जाहिर की और उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देते हुए उनके यशस्वी और दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद दिया। देवेंद्र यादव जी ने भी अत्यंत विनम्रता से सभी बुजुर्गों का अभिवादन किया और उनका हाल-चाल जाना.जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि देवेंद्र भैया का व्यक्तित्व हमेशा सेवा की प्रेरणा देता है। बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान ही उनके जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। इस दौरान बुजुर्गों ने भावुक होकर संगठन के इस प्रयास की सराहना की।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर ,जय श्रीवास्तव ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण घनश्याम साहू ,राजेंद्र देवांगन ,अरविन्द यादव,तेजप्रताप साहू ,नमन बंजारे ,लिकेश साहू ,अमन देवांगन ,सुदीप सिन्हा ,चंदू साहू ,चैतन्य साहू ,विवेक बंजारे ,व्यंकट देवांगन व बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!