Uncategorized

पुलिस विभाग द्वारा आने वाले त्यौहारों को लेकर ली गई हिन्दू संगठनों की आवश्यक बैठक

त्यौहार और पर्व का श्री गणेश हो चुका है जिनमें सर्वप्रथम श्री गणपति जी का मूर्ति स्थापना शहरों,वार्डो,गांव ,मोहल्लों में ,सनातन संस्कृति के ध्वज वाहकों,युवा बंधुओं के माध्यम से यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाई जाती ,लेकिन युवाओं को भावी पीढ़ी को जागरूक करने के लिएपंडाल में मूर्ति का स्वरूप सनातन संस्कृति में श्री गणेश का जो मूल स्वरूप है उन्हीं को विराजमान कराना तथा वस्त्र आभूषण का ध्यान रखना चाहिए साथ ही साथ कुंभकार बंधुओं को भी अपने संस्कृति का ध्यान रखना होगा श्री गणेश जी के मूल स्वरूप को ही अपने कला के माध्यम से आकार देना चाहिए ,समाज में हास्य ,उपहास कोई न बनाए मूर्ति को लेकर अतएव अपनी संस्कृति का भी हमें ध्यान रखना चाहिए ,डीजे में अव्यावहारिक संगीत,पंडाल की शुद्धता, सुचिता, पवित्रता का ध्यान रखते हुए भक्ति संगीत गीतों का ही संचालन संपूर्ण दिवस करना चाहिए ऐसे कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे संस्कृति एवं आस्था को आहत पहुंचे इनसे बचना चाहिए , विसर्जन को तिथि अनुसार ही शांति के साथ भजन कीर्तन करते हुए श्री गणेश जी का संपूर्ण समाज को लेकर विदाई करना चाहिए ग्यारह दिन पश्चात अनावश्यक रूप से तीन , चार दिन विसर्जन निमित्त नहीं रखना चाहिए ,बढ़ते गौ वंश की तस्करी ,और उनकी सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर पुलिस प्रशासन धमतरी के साथ जिले की विभिन्न समाजिक समस्याओं को लेकर काफी देर तक चिंतन मनन,बैठक चली हिन्दू जागरण मंच ने प्रशासन से कहा असमाजिक गतिविधियों पर कड़ी की कड़ी कार्यवाही हो एवं पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना चाहिए जिस पर जिला प्रशासन पूर्ण सहयोग की बात कही, उक्त बैठक में हिन्दू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर,जिला संयोजक पुरूषोतम निषाद,सहसंयोजक चित्रेश साहू जिला युवा प्रमुख सत्यम सिन्हा संपर्क एवं सूचना आयाम अनिमेष राजपूत अमरदीप महाजन,हरिशंकर शांडिल्य,तथा अन्य हिन्दू संगठन के बंधु बैठक में उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!