जिला एवं तहसील ब्राह्मण समाज धमतरी का संयुक्त दीपावली मिलन समारोह हर्षोउल्लास के साथ संपन्न

धमतरी। जिला ब्राह्मण समाज एवं तहसील ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोउल्लास एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष राकेश दीवान ने उपस्थित समाज जनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा की दीपावली प्रकाश उल्लास और सकारात्मक का पर्व है ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक दूसरे के करीब लाते हैं तथा आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाते हैं उन्होंने समाज की एकजुट एवं संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। कुरूद तहसील अध्यक्ष पंडित कमलेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और परस्पर सहयोग में निहित है। तहसील ब्लॉक अध्यक्ष पंडित सूरज तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही संगठन सशक्त बनता है। बैठक में प्रमुख रूप से राकेश दीवान, विनोद कुमार पांडेय, लोकेश कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार शर्मा, सूरज तिवारी, राकेश तिवारी, अमन पांडेय, श्रीमती सीमा चौबे, श्रीमती पूजा मिश्रा, कमलेश तिवारी (तहसील अध्यक्ष कुरूद) लक्ष्मीकांत द्विवेदी (तहसीलसचिव कुरुद) यशवंत शुक्ला (तहसील अध्यक्ष भखारा) सुनील तिवारी(तहसील सचिव भखारा) विद्या शंकर दीवान, अशोक मिश्रा, भूपेंद्र मिश्रा, रोहिताश मिश्रा, अरुण शर्मा, अनूप कुमार मिश्रा,सुनील शर्मा, कृपा शंकर मिश्रा संतोष दीवान, अजय पांडेय, सुनील तिवारी, जयप्रकाश झा, हरीश चौबे, दीप शर्मा,अजय पांडेय,अनिल पांडेय राजा तिवारी,अजय शर्मा, के अलावा समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के संचालन एवं आभार प्रदर्शन विनोद पांडेय द्वारा किया गया।