जिला स्तरीय संसद प्रतियोगिता में धमतरी की टीम रही प्रथम,जिले के होनहार छात्र-छात्राओं ने निभाई सांसद की भूमिका

धमतरी। जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग धमतरी द्वारा आयोजित किया गया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय हटकेशर धमतरी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर के निर्देशानुसार कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी द्वारा 23 नंवबर को जिला मुख्यालय के कम्पोजिट बिल्डिंग में स्वर्गिय संतोष नेताम महानदी सभागार में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में धमतरी, कुरूद, मगरलोड, नगरी ब्लाक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पूरा प्रतियोगिता संसद में संचालित होने वाले संसद सत्र की गतिविधियों की तरह हुई, जिसमें छात्र-छात्राएं केन्द्रीय मंत्री, सांसद, स्पीकर आदि भूमिका में नजर आयें। सभी वास्तविक परिधान में सामाजिक, आर्थिक के साथ राष्ट्रीय मुद्दों पर वाद-प्रतिवाद कर अपने प्रदर्शन को संसद गतिविधियों को जीवंत बना दिया। निर्णायक निशा तिवारी, जयश्री रणसिंग थे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय हटकेशर धमतरी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय पीएश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुरूद, तृतीय- पीएश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी तथा चौथें स्थान पर मगरलोड ब्लाक से शासकीय उमावि मेघा की टीम को मिला। पुरस्कार वितरण संयुक्त कलेक्टर प्रीति दुर्गम, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, सहायक संचालक आर.एन.मिश्रा., कीर्ति कुमार साहू के द्वारा किया गया। मंच संचालन व्याख्याता गणेश प्रसाद साहू, ओमप्रकाश नाग ने किया। कार्यक्रम में खेमेन्द्र कुमार साहू सहायक नोडल अधिकारी समग्र शिक्षा धमतरी, सम्पूर्ण कार्यक्रक के संयोजक नरेन्द्र साहू जिला शिक्षा कार्यालय धमतरी, देवानंद गौतम बीईओ मगरलोड, कलीराम साहू बीईओ नगरी, एल.डी.चौधरी बीईओ धमतरी, शिक्षक दीनबन्धु सिन्हा, अनिल साहू प्रेमराज भोई, संतोष कुमार चौधरी, सहयोगी संतोष ध्रुव, प्रीति द्विवेदी, कान्ती कन्नौजे, संख्या मेश्राम, नन्द किशोर यादव, कार्तिक नेताम, कुसमा नाग, दिव्या ध्रुव, सुषमा शर्मा, महेश सिन्हा आदि उपस्थित थे।