Uncategorized

कपड़ा बाजार लगाने हेतु तिरपाल बांधने के दौरान करंट की चपेट में आया व्यापारी

सप्ताहिक इतवारी बाजार में सुबह 10 बजे हुई घटना


धमतरी। हर सप्ताह की तरह इतवारी बाजार में आज रविवार को सप्ताहिक बाजार लगा। जहां हर सप्ताह की भांति फुटकर व्यापारी बाजार करने पहुंचे थे। इनमें से एक कपड़ा व्यापारी को करंट लग गया। जिससे तत्काल उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जालमपुर निवासी गोपी देवांगन कपड़ा बाजार लगाने तिरपाल बांध रहा था। इस दौरान अचानक ट्रांफार्मर से लगे पर्दे में लोहे के एंगल में करंट आ गई। जिससे कपड़ा व्यापारी ट्रांसफार्मर के खंभे में चिपक गया। जब ट्रांसफार्मर में बम फूटने जैसी आवाज आई। और वह कपड़ा व्यापारी सीधे पर्दे से नीचे गिर गया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी आसपास में करंट फैला हुआ था जिससे कुछ व्यापारी घायल के पास जाने से कतरा रहे थे। तभी बिजली विभाग को भी सूचना दी गई तब विद्युत सप्लाई बंद हो पाया। सूचना पर रक्तदान एंबुलेंस सेवा संस्था द्वारा घायल व्यापारी को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और कई व्यापारी सहमे नजर आए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!