Uncategorized

सिंधी भाषा को संस्कृति और इतिहास से जोडऩे का उद्देश्य लेकर एक दिवसीय सिंधी युवा सम्मेलन का आयोजन

प्रदेश अध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

बिलासपुर के नीरज जज्ञासी को महामंत्री, नवीन केशवानी को प्रदेश मंत्री ,एवं धमतरी के रिक्की गनवाणी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किया गया घोषित

धमतरी। भारतीय सिंधू सभा युवा शाखा द्वारा विगत दिनों रायपुर विमतारा भवन में, सिंधी भाषा संस्कृति और इतिहास से जोडऩे का उद्देश्य लेकर, एक दिवसीय सिंधी युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री झूलेलाल, भारत माता ,स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण , दीप प्रज्ज्वलित कर सदन में संगठन गीत एक स्वर में गाकर किया गया. तत्पश्चात् स्वागत उद्बोधन भारतीय सिन्धु सभा युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष चेतन हिन्दूजा द्वारा किया गया ,महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विनिता भावनानी ने बताया कि अपने बच्चों के साथ दोस्त की तरह रहें और उनके भी दोस्तो से संपर्क में रहें दिन में कम से कम एक बार साथ में मिलकर भोजन करें तभी पारिवारिक बंधन मजबूत होंगे बच्चों को शुरू से ही अपने साथ मंदिर और धर्म से जोड़कर अपने त्यौहारों, संस्कृति धर्म सिंधियत से परिचित कराते रहें साथ उनको यह भी बताएं कि हमारे पूर्वजों ने किस तरह विभाजन के दंश को झेला है मोटिवेशनल सेशन के तहत स्पीकर दीपेश सांखला ने बताया कि अपने सपनों को कैसे स्मार्ट टैक्नीक अपना कर पूरा कर सकते हैं, जीवन में निर्धारित लक्ष्य को टुकड़ों में बांटकर क्रमश: प्राप्त करें. द्वितीय सत्र में सीए चेतन तारवानी ने टैक्सेशन और जीएसटी पर व्याख्यान दिया और बताया कि अक्सर व्यापारी नियमों की जानकारी के अभाव में अपना नुकसान कर लेता है. लंच के बाद तृतीय और अंतिम सत्र में टाक शो सेशन के तहत, तीन ऐसे सफल उद्यमियों का इंटरव्यू लिया गया और उनसे सफलता के मंत्र पूछे गए जो आज जीरो से हीरो बने हैं, सफलता के मंत्र में मुख्यत: यह बताया कि सफलता के लिए जुनून, जि़द, जोखिम लेने की हिम्मत, अवसर, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास पहली सीढ़ी है एक सफल व्यवसायी और सफल लीडर सभी को साथ लेकर चलता है और समय समय पर समीक्षा करते हुए कार्य करता है. इस सत्र को नेशनल ट्रेनर जेसी आंचल पंजवानी ने रोचक संवाद से संपादित किया. अंत में ओपन सेशन में श्रोताओं के लिए प्रश्नकाल सत्र रखा गया, जिसमें लोगों ने अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया. इस अवसर पर संत उदयलाल जी, भारतीय सिंधू सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री लद्धाराम नैनवानी, ने भी सम्बोधित किया पूर्व अध्यक्ष अशोक नैनवानी महासचिव मुरली शादीजा, कोषाध्यक्ष प्रतापराय थारवानी, सुहनी सोच संस्थापिका मनीषा तारवानी अध्यक्षा पल्लवी चिमनानी, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा जेठानी व टीम, कुरुद, धमतरी, राजिम बिलासपुर के सदस्य, विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष और नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंतिम सत्र पर युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने संगठन के विस्तार हेतू बिलासपुर के नीरज जज्ञासी को महामंत्री नियुक्त, नवीन केशवानी को प्रदेश मंत्री ,एवं धमतरी के रिक्की गनवाणी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया जिसका कलतर ध्वनि से सभी ने स्वागत किया कार्यक्रम के अंत में सामूहिक राष्ट्रगान किया गया उपरोक्त सम्मेलन मैं धमतरी से मनीष आसवानी, विशाल रामरखयानी, दीपक लालवानी, रिक्की गनवानी, आकाश होतवानी, जीतु साघवानी, करन जगमगानी ,पंकज वाधवानी , रमन जसवानी ,प्रेम सुंदरानी सहित पदाधिकारी उपस्थित हुवे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!