Uncategorized

धार्मिक कथा के साथ व्यासपीठ और श्रोताओं में मातृशक्ति की त्रिवेणी समाज के लिए है शुभ संकेत -:पं.राजेश शर्मा

मैत्री विहार कालोनी, दुर्गा मंदिर प्रांगण में पं. पलक दुबे द्वारा सुनाई कथा


धमतरी। भागवत महापुराण कथा का आयोजन मैत्री विहार कॉलोनी दुर्गा मंदिर में वार्ड वासियों के द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें व्यास पीठ से कथा के पांचवें दिवस पंडित पलक नरेश दुबे द्वारा भगवान कृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन मार्मिक एवं भावनात्मक रूप से करते हुए बताएं कि आज बच्चों को संस्कार की जरूरत है और संस्कार का सार्थक मंच धार्मिक आयोजन ही हो सकते हैं वहीं उन्होंने आगे गोवर्धन पूजा रुक्मणी विवाह का भी वर्णन करते हुए विवाह के संस्कारों को विभिन्न उदाहरण के माध्यम से प्रतिबाधित करते हुए सनातन धर्म में यह सृजन का प्रतीक बताया वही इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित शहर के धर्म प्रेमी एवं समाज सेवी तथा वार्ड के गणमान्य नागरिक राजेश शर्मा तथा जितेंद्र शर्मा परिवार द्वारा कथा वाचक पंडित पलक दुबे का सम्मान करते हुए श्री राजेश शर्मा ने कहा कि मां गंगा के बाद मोक्षदायिनी श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना है और यहीं से व्यक्ति अपने मानव जीवन को सार्थक कर सकता है जिसके लिए यदि धार्मिक कथा के साथ व्यास पीठ से मातृशक्ति के साथ श्रोताओं मे माताओं-बहनों की उपस्थिति में बहुलता हो तो वहां त्रिवेणी संगम के समान हो जाता है और यहां सनातन, हिंदुत्व तथा समाज के लिए एक शुभ संदेश भी है। उपस्थित जनों को नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा तथा समाजसेवी प्रकाश शर्मा ने भी संबोधित किया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षदगण पिन्टू यादव, कुलेश सोनी, विकास शर्मा, लक्की डागा, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!