क्रीड़ा भारती व जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वाधान में योग, नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान व व्याख्यान का आयोजन

क्रीड़ा भारती धमतरी एवं जिला कुश्ती संघ धमतरी के संयुक्त तत्वाधान में योग, नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान का व्याख्यान का आयोजन बाबू पंडरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम हाल में किया गया. क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष लक्ष्मण साहू से मिली जानकारी अनुसार विश्व योग दिवस के उपलक्ष में धमतरी नगर में योग,नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु क्रीड़ा भारती जिला धमतरी एवं कुश्ती संघ द्वारा आयोजन किया गया था जिसमें अतिथि के रूप में धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा,अध्यक्ष क्रीड़ा भारती एवं जिला कुश्ती संघ लक्ष्मण साहू,संरक्षण डॉ. सी. एस.चौबे, क्रीड़ा भारती जिला उपाध्यक्ष कैलाश यादव, पार्षद पोस्ट ऑफिस चंद्रभागा साहू, डॉ. दिनेश नाग योग एवं नशा मुक्ति व्याख्यान करता,पूर्व पार्षद एवं कराते संघ जिला अध्यक्ष अशोक सिन्हा, पूर्व पार्षद श्याम साहू, जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष रितिक यादव, इंटरनेशनल कोच श्रवण जी,क्रीड़ा भारती जिला महामंत्री ननकू महाराज, क्रीड़ा भारती जिला सह मंत्री टिक्की निर्मलकर,क्रीड़ा भारती कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू, कोषाध्यक्ष शिवा प्रधान, संरक्षक सत्यवान यादव, वरिष्ठ सदस्य क्रीड़ा भारती एवं कुश्ती संघ ईश्वर पटेल,कुंदन सिंह ठाकुर, डॉ रामकुमार साहू, एल के साहू, कोमल संभाकर, छाया पार्षद कल्पना सिंह ध्रुवंशी, रितु प्रधान, सरिता मिश्रा, गगन कुंभकार,सेंट जेवियर स्कूल के शिक्षक हिना गिलानी, लकी रजक, योग प्रशिक्षण के संतोषी, उत्तरा, ममता, डाली, उमा, डुमन जी,जुंबा डांसर काजल मुंजवानी, सुरेश मुंजवानी साथ ही धमतरी नगर के वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित रहे हैं इस कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री हनुमान जी की आरती पूजा अर्चना माल्यार्पण कर किया गया. एक पेड़ मां के नाम के तहत एक पौधा भेंट किया गया इस कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्था सेंट जेवियर स्कूल धमतरी, ज्ञान अमृत स्कूल, नगर निगम स्कूल, नूतन स्कूल, पीजी कॉलेज धमतरी, गर्ल्स कॉलेज धमतरी,फ्रीडम अकैडमी धमतरी, गुरुदेव क्लॉथ स्टोर गोल बाजार, बबलू फूल भंडार गोल बाजार, द वेडिंग मोमेंट फोटोग्राफी, नगर निगम स्पोर्ट्स अकैडमी धमतरी, कुश्ती संघ,योग संस्था से सैकड़ो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया साथ ही अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर रामू ने कहा नशा देश की जड़ों को कमजोर कर रहा है और इसे दूर करना हम सब का नैतिक कर्तव्य है कोशिश करें हम की अपने आसपास के लोगों को नशा छोड़ने के लिए जागरूक करें और साथ ही योग कर निरोग रहे। हमारे पर्यावरण को बचाते हुए अगर हम मां के नाम एक पेड़ लगाते हैं तो उसे पेड़ को व्यस्क होते तक उसकी देखरेख करें। और साथ ही आए हुए सभी विद्यार्थी नागरिक ग्रंथ निवेदन किया कि वे नशा से दूर रहे और पर्यावरण सुरक्षित करने में अपनी सहभागिता प्रदान करें निरंतर योग करें वही व्याख्यानकर्ता डॉक्टर नाग कहते हैं कि जैसे-जैसे हम रोज योग को करते हैं हमारी मानसिक चेतना बढ़ती है और शारीरिक विकार दूर होती है किंतु आज समाज में नशा हर घर में घर कर गया है इसे दूर करना और देश को नशे की लत से हटाना हम सब का कर्तव्य जिसे धीरे-धीरे हटाया जा सकता है साथ ही सांस लेने के लिए जिस तरह पर्यावरण स्वच्छ होना जरूरी है इस तरह पेड़ को बचाना भी जरूरी है नहीं तो हम नशा से तो मर रहे हैं साथ में स्वच्छ वातावरण स्वच्छ ऑक्सीजन ना हो तो भी हम मर रहे हैं। इस कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष लक्ष्मण साहू द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथी कार्यक्रम में हिस्सा लिए सभी व्यक्तियों को एक पेड़ संरक्षण हेतु प्रदान किया गया।

