Uncategorized

जल्द बनेगा बॉक्स क्रिकेट मैदान,आयुक्त प्रिया गोयल ने किया निरीक्षण

धमतरी-नगर निगम धमतरी द्वारा युवाओं के लिए बनाए जा रहे बॉक्स क्रिकेट मैदान का निरीक्षण आयुक्त प्रिया गोयल ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।आयुक्त ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह बॉक्स क्रिकेट मैदान युवाओं के लिए खेल और मनोरंजन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ शहर में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।निगम के अधिकारियों ने बताया कि निगम प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाएं शीघ्रता से पूर्ण हों और आम नागरिकों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने विश्वास जताया कि बॉक्स क्रिकेट मैदान शीघ्र ही पूर्ण होकर जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके बन जाने से नागरिकों को एक नई खेल सुविधा प्राप्त होगी तथा नगर के विकास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!