Uncategorized

कल रायपुर में निकाली जाएगी छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता यात्रा, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिलाध्यक्ष निखिलेश देवान के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता होंगे शामिल

गुरुघासीदास प्लाजा, आमापारा से राजभवन तक निकाली जाएगी पदयात्रा महामहिम राज्यपाल को सौंपा जाएगा ज्ञापन

धमतरी। छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा कल 5 दिसंबर को गुरुघासीदास प्लाजा, आमापारा से राजभवन तक निकाली जाएगी। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष निखिलेश देवान ने बताया कि छत्तीसगढिय़ा धार्मिक-सांस्कृतिक, भाषा व पहचानक को बचाने, छत्तीसगढिय़ा पूर्वजो, देवी, देवताओं, रीत-रिवाजों और मान-सम्मान की रक्षा व छत्तीसगढ़ के नदी, तालाबो, जंगल पहाड़ो, खेती-बाड़ी, जमीन को बाहरी व्यक्तिों द्वारा हड़पने से बचाने के लिए एक दिवसीय शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा सुबह 11 बजे से निकाली जाएगी। और कलेक्टर कार्यालय के पास छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती कर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा को नमन कर राजभवन में महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उक्त पदयात्रा में धमतरी के कार्यकर्ता भी शामिल होने रायपुर रवाना होंगें।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष निखिलेश देवान ने आगे बताया कि उक्त पदयात्रा को सफल बनाने एवं इसके उद्देश्य समस्त छत्तीसगढिय़ां भाई बहनों को अवगत कराने हेतु लगातार पाम्पलेट बांटे गए है। जगह-जगह बैनर पोस्ट लगाए गए है। छत्तीसगढ़ वासियों के अधिकार व सम्मान हेतु निकाले जा रहे उक्त पदयात्रा को सफल बनाने सभी कार्यकर्ता जुटे हुए है। उक्त पदयात्रा को स्थानीय लोगो का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!