Uncategorized
नवरंग गरबा महोत्सव में पहुंची भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, कहा – गरबा नारी शक्ति और एकता का प्रतीक

धमतरी. शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में आयोजित नवरंग गरबा महोत्सव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू शामिल हुईं। उन्होने कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है और गरबा नारी शक्ति, उत्साह और एकता का प्रतीक है। इस दौरान श्रीमती रंजना साहू के साथ पार्षदगण अनिता अग्रवाल,चंद्रभागा साहू,नम्रता पवार,विभा चंद्राकर,कोमल सार्वा,मयूरी पवार,जय हिन्दूजा,दौलत वाधवानी एवं गरबा समिति के सदस्यगण पप्पू शिंदे,गुलशन छाबडिय़ा,हेमंत राजपूत,कुणाल ठाकुर,अंकित मंधान,भूमि मुलवानी,साकेत रोहरा बड़ी संख्या में महिलाएं, नागरिक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।