Uncategorized

पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया बजट सत्र में विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण


धमतरी।धमतरी विधानसभा अंतर्गत बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव महाविद्यालय धमतरी के विद्यार्थियों ने कल छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विधानसभा कार्यवाही को दर्शक दीर्घा में बैठकर नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष का तीखी नोख – झोक देखने को भी मिला। भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर में छात्र – छात्राओं नें क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू से मुलाकात कर खुशी जाहिर की। इस दौरान महाविद्यालय के व्याख्यातागण भूपेंद्र साहू , श्रीमति नेहा तिवारी, जीतेन्द्र मानकर, कृष्ण कुमार देवांगन , सरला द्विवेदी साथ में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थियों नें विधानसभा का भ्रमण किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!