Uncategorized

वन्देमातरम परिवार द्वारा होली की पूर्व संध्या को कवि सम्मलेन का आयोजन, तैयारियों के सबंध में हुई बैठक


कुरुद। परंपरा अनुसार लगातार 20वाँ वर्ष वन्देमातरम परिवार द्वारा संस्था के संरक्षक विधायक अजय चंद्राकर के विशेष सहयोग से कुरूद मे होली के पूर्व संध्या 13 मार्च को हास्य कवि सम्मेलन ( रसरंग) होली महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है.जिसमे कविगण पद्म श्री सुरेन्द्र दुबे (रायपुर), सुदीप भोला (दिल्ली), प्रख्यात मिश्रा (लखनऊ) होली महोत्सव कुरूद मे पधार रहे है. मंगल भवन कुरूद मे वन्देमातरम परिवार द्वारा तैयारियों के संबंध में बैठक आहुत किया गया जिसमे अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने पदाधिकारियों-सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किये, आमंत्रण और मंच सज्जा से लेकर सभी कार्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया. अतिथियों एवं दर्शकों को समय पूर्व बैठाने के लिए सदस्यों की टोली बनाया गया ज्ञात हो कि स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कारगिल चौक कुरुद में 13 मार्च दिन गुरूवार को समय संध्या 7 बजे से देर रात्रि तक कवि सम्मेलन का आयोजन होगा.बैठक में कमल शर्मा, संजू चन्द्राकर, खिल्लू देवांगन, सुनील चन्द्राकर, रवि चुनमुन, सितेश सिन्हा, रवि मानिकपुरी, महेंद्र गायकवाड़, कुमार जांगड़े, दीलिप टंडन, राजू कुर्रे, लक्की जांगड़े, लोकेंद्र सेन, भूपेन्द्र छोटू, कमलेश चन्द्राकर, रवि चंद्राकर पांचू साहू भूपेंद्र साहू सुभाष चंद्राकर केशव चंद्राकर वंश खत्री बादल चंद्राकर शुभम बैस तुषार चंद्राकर हेमंत चंद्राकर मलय चंद्राकर लक्ष्मीकांत साहू मनीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!