उर्स आला हजरत 20 अगस्त को, मौलाना शहादत हुसैन की होगी तकरीर
धमतरी। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां बरेलवी के उर्स के मुबारक मौके पर 20 अगस्त बुधवार को रात 9:30 बजे से जामा मस्जिद धमतरी के ग्राउंड में तकरीर का शानदार जलसा रखा गया है। यह आयोजन रजा फाउंडेशन धमतरी एवं अता ए हुजूर सिब्तैन रजा कमेटी धमतरी द्वारा किया जा रहा है। उर्स आला हजरत अजमते साहाबा व अहले बैत और नजरियाते आला हजरत के इस जलसे के मुख्य मुकर्रिर हजरत मौलाना मुफ्ती शहादत हुसैन निजामी इलाहाबाद होंगे। सदरे जलसा मौलाना मोहम्मद रहमानी रजा मिस्बाही इमाम जामा मस्जिद धमतरी, जेरे निजामत मुफ्ती मोहम्मद तौहीद रजा धमतरी करेंगे। इस मौके पर रौनके स्टेज मौलाना मोहम्मद गौस कादरी, मोहम्मद अफजाल अशरफी, मौलाना मोहम्मद रहमुद्दीन भरदा, कारी मोहम्मद अल्ताफ रजा मदरसा गौसिया रजवीया धमतरी, मुफ्ती जुबैर अहमद मदरसा फैजाने कुरआन धमतरी, मौलाना मोहम्मद साबिर अली कादरी इमाम मस्जिद गरीब नवाज धमतरी, मौलाना मोहम्मद एहतेशामुल हसन कादरी इमाम मदीना मस्जिद धमतरी होंगे। आयोजक कमेटी रजा फाउंडेशन एवं अता ए हुजूर सिब्तैन रजा कमेटी ने समस्त मुस्लिम भाईयों से अधिक से अधिक संख्या में जलसा में शामिल होने की गुजारिश की है।
