Uncategorized

तेंदुआ के हमले से 3 लोग गंभीर रूप से घायल

नगरी क्षेत्र के ग्राम कारीपानी की घटना, लोगो में दहशत


धमतरी। धमतरी जिले में तेंदुआ के हमले में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है, मामला नगरी क्षेत्र के कारीपानी गांव का है, बताया जा रहा है कि कारीपानी निवासी बुजुर्ग महिला उर्मिला बाई मरकाम के घर के बाहर बैल बंधा हुआ था, जो रात में चिल्लाने लगा, जिस पर महिला घर से बाहर निकली, तभी उसके ऊपर तेंदुआ ने हमला कर दिया, वही आवाज सुनकर सुंदर लाल नेताम घर से बाहर आया, जिसके ऊपर भी तेंदुआ ने हमला कर दिया, जिसके बाद तेंदुआ बाजू घर में घुसकर एक और महिला के ऊपर हमला कर दिया, तीनो को इलाज के लिए सिविल अस्पताल नगरी लाया गया, जहाँ सुंदर लाल और उर्मिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ पर उनका इलाज जारी है, फिलहाल डॉक्टर का कहना है कि दोनो खतरे से बाहर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!