Uncategorized

महापौर रामू रोहरा के प्रयास से निगम जल विभाग को मिली 1 करोड़ की राशि, पाईप लाईन सुधार सहित बेहतर पेयजल व्यवस्था संबंधित होंगे कार्य

महापौर ने नगरीय निकाय व उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार, पार्षदो ने किया महापौर का धन्यवाद ज्ञापित


धमतरी। महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से नगर निगम धमतरी को लगातार विकास की सौगाते जिससे शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाओ के साथ ही विकास की भेंट मिल रही है।
महापौर श्री रोहरा के प्रयास से छग नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा एक करोड़ की स्वीकृति नगर निगम के जल विभाग हेतु दी गई है। इस संबंध में महापौर श्री रोहरा ने बताया कि शहर में बेहतर पेयजल सुविधा मुहैय्या कराने निगम प्रतिबद्ध है। इसी के तहत उक्त राशि की मांग की गई थी जिस पर नगरीय प्रशासन व उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वीकृति दी है। उक्त स्वीकृति मिलने पर श्री रोहरा ने श्री साव का आभार जताया है। साथ ही पार्षदों ने स्वीकृति दिलाने पर महापौर श्री रोहरा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
श्री रोहरा ने बताया कि शहर में पुराने बिछे तीन अलग-अलग पाईप लाईन के माध्यम से पानी सप्लाई की जाती है। जिससे कई बार का फोर्स कम होने की समस्या आती है। योजना है कि उक्त तीन पाईप लाईन को एक किया जाए ताकि पानी का फोर्स हमेशा अच्छा रहे जिससे घरों तक पानी और भी बेहतर तरीके से पहुंच सकें। इसके अतिरिक्त पुराने जर्जर पाईप को सुधार कर शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। कई पाईप लाईन बदले जाएंगे, आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए बेहतर पेयजल व्यवस्था प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!