Uncategorized

जिला चिकित्सालय परिसर स्थित श्री सांईनाथ धाम का मनाया गया 26वां स्थापना दिवस समारोह

हुआ अभिषेक पूजा व हवन, भक्तों को किया गया प्रसादी वितरण


धमतरी. जिला चिकित्सालय परिसर धमतरी स्थित श्री सांईनाथ धाम का आज 26वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई।
श्री महायोगी राज सांई बाबा के स्थापना दिवस पर आज प्रात: 8 बजे से अभिषेक पूजा के पश्चात हवन पूजन सम्पन्न हुआ। फिर दोपहर 12 बजे से परिसर में प्रसादी वितरण किया गया। जो दिन भर जारी रहा। जिसके पश्चात संध्या 6.30 बजे महाआरती हुई। इस दौरान आसुदामल जसूजा, श्रीनाथ सिंह, नरेन्द्र परमार, गोपाल गांधी, लक्ष्मीनारायण साहू, राजेन्द्र महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!