Uncategorized

छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत हमारी पहचान

निगम सभापति कौशिल्या देवांगन, सदर उत्तर वार्ड पार्षद निलेश लुनिया ने प्रदेशवासियों को 26वें राज्य स्थापना दिवस पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं


धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन व सदर उत्तर वार्ड पार्षद निलेश लुनिया ने समस्त प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध लोकसंस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और मेहनतकश लोगों के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। राज्य स्थापना के बाद से छत्तीसगढ़ ने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अधोसंरचना और जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है। सभापति कौशिल्या देवांगन व सदर उत्तर वार्ड पार्षद निलेश लुनिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर एक ऐसे छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें, जहां प्रत्येक नागरिक को विकास के समान अवसर मिलें और हर वर्ग के जीवन में खुशहाली आए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!