Uncategorized

व्यापारी लेन-देन पर लागू एमडीआर के विरोध में धमतरी चेम्बर ऑफ कॉमर्स 2 अक्टूबर को मनाएगा नो यूपीआई डे


धमतरी। धमतरी चेम्बर ऑफ कॉमर्स की आमापारा स्थित पूज्य सिंधी पंचायत धर्मशाला में हुई बैठक में सर्वसम्मति से 2 अक्टूबर को नो यूपीआई डे मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान व्यापारियों से यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं करने, नगद में कारोबार करने और अपने प्रतिष्ठानों के क्यूआर कोड पर काला आवरण लगाकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया गया। बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापारियों ने यूपीआई लेन-देन पर एमडीआर से व्यापारियों पर पडऩे वाले संभावित आर्थिक प्रभाव को लेकर चर्चा की। चेम्बर पदाधिकारियों ने कहा कि कई व्यापार सीमित मार्जिन पर संचालित होते हैं। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त लागत बढऩे से व्यापारियों के मुनाफे पर असर पड़ सकता है। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने नो यूपीआई डे के प्रस्ताव का तालियां बजाकर समर्थन किया। चेम्बर अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा ने कहा कि चेम्बर डिजिटल भुगतान के खिलाफ नहीं है। मांग केवल इतनी है कि डिजिटल व्यवस्था अपनाने वाले व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न बढ़े। चेम्बर प्रदेश उपाध्यक्ष राजा रोहरा ने बैठक में एमडीआर की व्यवस्था को लेकर व्यापारियों को जानकारी दी। प्रदेश मंत्री आलोक पाण्डेय ने पीटूपी और पीटूएम लेन-देन की जानकारी दी। रविन्द्र सिंह छाबड़ा, रमेश भाई जैन सहित अन्य व्यापारियों ने भी एमडीआर और बढ़ती कारोबारी लागत को लेकर अपने विचार रखे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!