तीन दिन बाद सौंगा-परखंदा महानदी टापू के पास मिला 12 वर्षीय बच्ची का शव
शनिवार सुबह महानदी का बाढ़ देखने पहुंची मेघा निवासी बच्ची गिर गई थी बाढ़ के तेज बहाव में

धमतरी। शनिवार सुबह महानदी का बाढ़ देखने पहुंची बच्ची का शव आखिरकार तीन बाद बरामद हुआ है।
बता दे कि लगातार वर्षा के बाद जिले के नदी नाले उफान पर रहे। महानदी के बाढ़ को देखने सैकड़ों लोग पहुंचे थे। इस दौरान मेघा में मातारानी पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे नाले में एक 12 साल की बच्ची मेघा निवासी तराना निषाद पिता उदेराम निषाद गिर गई तेज बहाव में चली गई। ग्रामीणों ने तत्काल थाने में सूचना दी। जेसीबी बुलाकर नाली खोदकर बच्ची को खोजने की कोशिश किया जा रहा था। आखिरकार आज 3 दिन बाद बच्ची का शव सौंगा-परखंदा महानदी टापू के पास मिला है। बच्ची कक्षा 7वी की छात्रा थी। प्रशासन ने धमतरी से गोताखोरों की टीम मेघा भेजी थी। सोमवार को जेसीबी के माध्यम से पुराने पुल के आसपास को ढूंढा गया था। गोताखोरो ने नाली के अंदर भी उतरकर तलाश किया था। रविवार को पानी की आवक कम हुआ तो सुबह से गोताखोर एवं पुलिस की टीम लगातार एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार अरौद गिरौद तक खोजबीन किया गया था। बच्ची के शव मिलने के बाद परिजनों व गांव में शोक की लहर है।