Uncategorized

घड़ी चौक मे दुर्घटना:अनियंत्रित कार टकराई खम्भे से, एयर बेग खुलने से बची चालक की जान, दो लोगो को आई मामूली चोट

आज मंगलवार की रात लगभग सवा 10 बजे एक सड़क दुर्घटना घटी जिसमे दो व्यक्ति घायल हो गये.
मिली जानकारी क़े अनुसार आज शहर क़े ह्रदय स्थल घड़ी चौक के पास महेश क्लॉथ क़े सामने रत्नाबांधा रोड की तरफ से आ रही वरना कार क्रमांक सीजी 05 ए क्यूँ 0012 खभे से टकरा गई. जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर क़े बाद कार का एयर बेग खुल गया जिससे ड्राइवर सुरक्षित बच गया.बताया जा रहा है कि सामने एक राहगीर व कार सवार एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोट आयी है.घटना क़े बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई. तत्काल पुलिस पहुंची.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!