Uncategorized

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 32 क्विंटल धान जप्त

धमतरी, 16 दिसंबर 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते सोमवार को नगरी मंडी के उड़नदस्ता दल द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कुल 32 क्विंटल धान जप्त किया गया।
नगरी मंडी के उड़नदस्ता दल द्वारा ग्राम गिधावा निवासी नकुल ठाकुर से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 28 कट्टा (11.20 क्विंटल) धान और पूजा ट्रेडर्स, नगरी के संचालक राजेश चोपड़ा से 20.80 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिले में किसानों के हितों की रक्षा एवं समर्थन मूल्य व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अवैध धान परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अन्य राज्यों एवं जिलों की सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित कर धान परिवहन की सघन जांच की जा रही है।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल अवैध व्यापार पर अंकुश लगेगा, बल्कि वास्तविक किसानों को उनका उचित लाभ भी सुनिश्चित होगा।
जिला प्रशासन ने किसानों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे मंडी नियमों एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधितों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!