बढ़ते बिजली बिल एवं विद्युत समस्याओं के विरोध में कांग्रेसियो ने किया विद्युत विभाग का घेराव
गलत रीडिंग, बिजली दरों में बढ़ोत्तरी, समय पर समस्याओं का समाधान सहित प्रमुखता से रखा गया विभिन्न मांगो

धमतरी- बढ़ते बिजली बिल, उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस, जिला धमतरी के नेतृत्व में आज विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव किया गया.
प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया । युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण साहू ने बताया कि पिछले कुछ समय से बढ़ते बिजली बिल, गलत रीडिंग, बार-बार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण में हो रही देरी से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने एवं उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के उद्देश्य से यह लोकतांत्रिक आंदोलन आयोजित गया । उन्होंने बताया कि घेराव के दौरान बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा कर राहत देने, गलत रीडिंग एवं मनमानी बिलिंग पर रोक लगाने, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान बड़ी संख्या मे कांग्रेसी उपस्थित रहे.
