Uncategorized

नया बस स्टैंड के गेट के बाहर लगा हाई मास्ट लाइट कई दिनों से है बंद,सुधार कर पुनः बेहतर प्रकाश की व्यवस्था करने की जा रही मांग

नया बस स्टैंड के गेट के बाहर नगर निगम द्वारा बेहतर रौशनी हेतु हाई मास्ट लाइट लगाया गया है. उक्त लाइट विगत कई दिनों से बंद है जिससे बेहतर रौशनी का उद्देश्य पूरा नहीं हो पर रहा है. बस स्टैंड के आसपास के व्यापारियो ने बताया कि उक्त लाइट बंद होने से आसपास अंधेरा पसरा रहता है चूकि बस स्टैंड मे रोजाना सैंकड़ो बसों व हजारों यात्रियों का आवागमन होता है. अँधेरे के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.साथ ही शहर का मुख्य मार्ग है ऐसे मे उक्त स्थान पर लाइट का बंद रहना निगम की उदासीनता को दर्शाता है. व्यापारियो ने मांग की है कि जल्द ही हाई मास्ट लाइट मे. सुधार कर पुनः बेहतर रौशनी की व्यवस्था दुरुस्त की जाये.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!