Uncategorized

सनातन आस्था, समृद्धि और संस्कार का संदेश:महापौर रामू रोहरा ने दी भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, सत्य के प्रति अडिग रहने और समाजहित में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है-रामू रोहरा

धमतरी-नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने संदेश में महापौर श्री रोहरा ने कहा कि भगवान परशुराम जी सनातन धर्म के अद्वितीय प्रतीक, धर्मरक्षक एवं न्याय के प्रखर योद्धा हैं। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, सत्य के प्रति अडिग रहने और समाजहित में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। आज के दौर में उनके आदर्श और भी अधिक प्रासंगिक हो उठते हैं।उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया का यह पावन पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि समृद्धि, शुभारंभ और अटूट विश्वास का प्रतीक है, जो हर घर में सुख, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह दिन हमें नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने का संदेश देता है।महापौर श्री रोहरा ने आगे कहा कि यह दोनों पावन अवसर हमें सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं। जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तभी विकास की नई इबारत लिखी जाती है और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है।अंत में उन्होंने कामना की कि भगवान परशुराम जी की कृपा एवं अक्षय तृतीया का शुभ आशीर्वाद सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति लेकर आए। धमतरी नगर विकास, विश्वास और जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे इसी संकल्प के साथ हम सभी मिलकर एक सशक्त और समृद्ध शहर का निर्माण करें।महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे पर्व-त्योहारों को प्रेम, सौहार्द और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाएं तथा धमतरी के विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाकर जनहित के इस अभियान को और मजबूत करें।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!