जंगल गए दो ग्रामीणों पर 4 भालुओं के झुंड ने किया अचानक हमला
गंभीर रुप से घायल ग्रामीणों को उपचार हेतु कराया गया है नगरी सिविल अस्पताल में भर्ती
उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व क्षेत्र के अरसीकन्हार रेंज के ग्राम अर्जुनी के जंगल में हुई घटना

धमतरी। लकड़ी बीनने जंगल गए दो ग्रामीणों पर भालुओं के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ठेनही निवासी दिनेश पिता आत्माराम नेगी और मदन पिता पुनाराम नेताम आज सुबह जंगल की ओर गए हुए थे जहां पहले से ही 4 भालुओं का झुंड मौजूद था। भालुओं ने अचानक दोनो के उपर हमला कर दिया। हमले से दोनो ग्रामीण लहुलुहान हो गए फिर भी ग्रामीणो ने हिम्मत दिखाते हुए मौके से बच निकले और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी। जिस पर तत्काल वन विभाग को जानकारी दी गई और घायलों को नगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा ंउनका उपचार जारी है। बता दे कि उक्त घटना उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व क्षेत्र के अरसीकन्हार रेंज के ग्राम अर्जुनी के जंगल में हुई। भालु के हमले से ग्रामीणों के सिर और चेहर पर गंभीर चोटे आई है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणो में दहशत का माहौल है वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से सावधानी बरतने और जंगल क्षेत्रो में न जाने की अपील की है।


