प्रदेश महामंत्री, महासमुंद लोकसभा संगठन प्रभारी सकलेन कामदार ने ली कांग्रेसियों की बैठक
विधानसभा घेराव कार्यक्रम की बनाई रणनीति, संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बूथ कांग्रेस कमेटी गठन की प्रकिया हेतू ली बैठक

धमतरी। प्रदेश महामंत्री, महासमुंद लोकसभा संगठन प्रभारी एवं विधानसभा घेराव कार्यक्रम, बूथ कमेटी गठन धमतरी जिला समन्वयक सकलेन कामदार का आज राजीव भवन धमतरी आगमन हुआ। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। बता दे कि श्री कामदार जो कि 17 मार्च को आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय विधानसभा घेराव के सफल क्रियान्वयन के प्रभारी है। तैयारियों की संबंध में स्थानीय नेताओं से चर्चा की और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर घेराव को सफल बनाने की अपील की और रणनीति बनाई एवं संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बूथ कांग्रेस कमेटी गठन की प्रकिया हेतू आवश्यक संगठनात्मक बैठक ली और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर ,पूर्व जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवागंन, पूर्व दुग्धमहासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीलम चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, राजेश पाण्डेय, विक्रांत पवार, राजेश ठाकुर, दीपक सोनकर, कुलेश्वर देवांगन, सोमेश मेश्राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।
