दीपावली पर्व के बाजार हो रहा गुलजार, लोग कर रहे खरीददारी
बाजारों में ग्राहकों की बढ़ती भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिले
कपड़े, जूते, मिट्टी के दीये, डेकोरेशन सामाग्री और दीपावली से संबंधित अन्य पूजन सामग्रियों की बढ़ी डिमांड


धमतरी। दीपावली पर्व के नजदीक आते ही प्ताहिक बाजार पूरी तरह से त्योहारों के रंग में रंगा नजर आया। पर्व से पूर्व आज बाजार में कपड़ा, मिट्टी के दीये और दीपावली से संबंधित अन्य पूजन सामग्रियों की बहुत अच्छी बिक्री देखने को मिली। बाजारों में ग्राहकों की बढ़ती भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर की कपड़ा दुकानों में नए-नए डिजाइन और वैरायटी पहुंच चुकी हैं लोग बढ़-चढ़कर कपड़ों की खरीदारी प्रारंभ कर दिया हैं, जिससे कपड़ा व्यापारियों को इस बार अच्छे कारोबार की पूरी उम्मीद है। दुकान संचालकों ने बताया दीपावली पर्व के चलते सभी विरायटी के कपड़े उपलब्ध है। दीये और पूजन सामग्री दीपावली के मद्देनजर साथ-पारंपरिक मिट्टी के दीयों के साथ पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की खासी भीड़ जुट रही है। सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और सजावटी सामानों की दुकानों पर भी विशेष तैयारियां की गई हैं। रंग-बिरंगी झालरों और इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से बाजार पूरी तरह सज चुका है व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व पर बाजार में शानदार कारोबार देखने को मिल रहा है।
बाहर से शहर पहुंचे कई फूटकर विक्रेता, लोग कर रहे जमकर खरीददारी
दीपावली पर्व के लगभग पखवाड़े भर पूर्व से शहर में अन्य प्रदेशो के फूटकर सामाग्री विक्रेता शहर पहुंच कर विभिन्न सामानों की बिक्री कर रहे है। जिनमें आर्टिफिशियल ज्वेलरी, डेकोरेशन, सामान, लाईटिंग, बच्चों के खिलौने बंदुक, कपड़े, जूते, चप्पल सहित अन्य सामाग्री शामिल है। लोग उक्त सामानों की ओर आकर्षित हो रहे है और जमकर खरीददारी कर रहे है। जैसे-जैसे दीपावली पर्व नजदीक आते जा रहे है। बाजार का रौनक बढ़ती जा रही है।

