Uncategorized

ग्राम देवरी व बोदाछापर के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण सहित मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर महापौर रामू रोहरा से की मुलाकात

धमतरी। ग्राम पंचायत देवरी एवं उसके आश्रित ग्राम बोदाछापर के ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत सुविधाओं को लेकर महापौर रामू रोहरा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान ग्रामीणों ने देवी मुख्य मार्ग से बोध छप्पर पहुंच मार्ग में डामरीकरण कराने, छाती माइनर से बोध छप्पर, झूरा, नवागांव तक केनाल रोड में डामरीकरण कराने तथा गौरव पथ निर्माण की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि इन सड़कों की हालत अत्यंत जर्जर है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। इस अवसर पर केशव साहू (जनपद उपाध्यक्ष, धमतरी), महेश चंद्राकर (सरपंच), रूपराम साहू, गोपाल साहू, लोमस साहू, संतु धीवर, चोवा साहू, ईश्वर साहू, बूथ अध्यक्ष कमलेश साहू, दयालु राम साहू समेत बड़ी संख्या में देवरी व बोदाछापर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!