गंगरेल मंडई में शामिल होकर हरमित सिंह होरा ने लिया मां अंगारमोती का आशीर्वाद
पूजा अर्चना कर की क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना

धमतरी। कल मां अंगारमोती मंदिर परिसर में गंगरेल मंडई का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए इसमें नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष व कांग्रेस नेता हरमित सिंह होरा भी शामिल हुए। सर्व प्रथम मां अंगारमोती के दरबार में पहुंचकर माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात 52 गांवो से आए देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। फिर मां अंगारमोती ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात कर व्यवस्थित तरीके से भव्य मंडई के आयोजन हेतु बधाई एवं साधुवाद दिया। इस दौरान उनके साथ दाउ कृष्णकुमार गुप्ता, विक्रांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर हरमित सिंह होरा ने कहा कि मां अंगारमोती में भक्तों की अपार आस्था है जो कि अटूट है यह सिर्फ मंडई नहीं भक्तों की आस्था का पर्व है। गंगरेल मंडई के साथ ही प्रदेश के मंडई मेलो की शुरुआत होती है। सैकड़ो नि:संतान महिलाएं की गोद भरने वाली मां अंगारमोती माता है। 52 गांव के देवी देवता मंडई में शामिल हुए। यह सब भक्तों की आस्था व माता की कृपा का अद्भूत संगम है।
