Uncategorized

सिहावा पुलिस अवैध रुप से शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे दो आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, 25 पौव्वा शराब जप्त


धमतरी। थाना सिहावा को मुखबिर से सूचना मिली की बिरगुड़ी चौक सिहावा के पास दो व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर ले जा रहे हैं,की सूचना पर तत्काल सिहावा पुलिस द्वारा बिरगुड़ी चौक सिहावा के पास जाकर बताये हुलिए के आधार पर अवैध रुप से शराब ले जा रहे दो आरोपियों को मोटर सायकल क्र.सी.जी.27 एन-1824 को रोककर पकड़ा ,दोनों आरोपी लक्ष्मीनारायण मंडावी वैधानिक कार्यवाही किया गया। 26 वर्ष कोसमी,थाना बिश्रामपुरी,जिला कोंडागांव एवं उमेश कुमार मरकाम 27 वर्ष, कोसमी,थाना बिश्रामपुरी,जिला कोंडागांव के कब्जे से थैले के अंदर 25 गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमती 3000 रूपये एवं प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 20,000 रुपये,जुमला कीमती 23,000 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिहावा में धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया.कार्यवाही में थाना सिहावा से प्रआर.शिव शंकर ठाकुर,आर.चंडीकेश्वर चौहान, टिकेश्वर साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!