Uncategorized

हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के समर्थन में पूर्व विधायक लेखराम ने भरी हुंकार

कहा,जब वादा किया है तो पूरी करे भाजपा सरकार

धमतरी – लंबित मांगों को लेकर जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अपनी आवाज़ बुलंद की इस बीच पूर्व विधायक लेख राम साहू ने आंदोलन का समर्थन कर राज्य सरकार पर निशाना साध जमकर हुंकार भरी.
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ जुझारू कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है. प्रथम चरण के तहत तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन का आगाज मंगलवार से गांधी मैदान में हो गया है. जहां जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्र होकर नियमित करण, 30000 मासिक मानदेय,पदोन्नति और सेवा समाप्ति पर 10 लाख रुपए के एकमुस्त सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की. मांगों को जायज ठहराते हुए पूर्व विधायक लेख राम साहू ने धरना स्थल पहुंच अपना समर्थन दिया.इस बीच पूर्व विधायक श्री साहू ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों को नियमित करण करने सहित अन्य वायदा राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किया गया था. जब वायदा किया है तो पूरी करें सरकार. साथ ही अन्य मुद्दों को लेकर धरना के माध्यम से उन्होंने राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर हुंकार भरी. साथ ही जल्द मांगे पूरे नहीं होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों के साथ सड़क की लड़ाई लड़ने की चेतावनी भीं दी है.इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिला अध्यक्ष रेवती वत्सल, उपाध्यक्ष केकती साहू,सचिव मीना विश्वकर्मा, वेदिका देवांगन, ममता, सोहद्रा, गोदावरी, संगीता, मानबाई, अनीता, दिनेश्वरी, बसंती बाई सहित जिले भर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!