लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती पर मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम विजेता का किया गया आयोजन
ऑल इंडिया लीनेस क्लब व कृति फाइन आट्र्स इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजन, ऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों को किया गया सलाम

धमतरी । पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया लीनेस क्लब एवं कृति फाइन आट्र्स इंस्टीट्यूट द्वारा मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम विजेता का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि लोकेश कावडिय़ा अध्यक्ष निशक्त जन आयोग , वरिष्ठ समाजसेवी दाऊ कृष्ण कुमार गुप्ता, पूर्व एमडी समाज कल्याण विभाग राकेश तिवारी , राजेन्द्र जैन महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन द्वारा मातृशक्ति स्वरूपा वरिष्ठ समाज सेवी श्रीमती सूर्या लुंकड ,प्रभा रावत , गायनेकोलॉजिस्ट डॉ प्रीति साहू , मनोरोग चिकित्सक डॉ रचना मिश्रा ,फिजियोथैरेपिस्ट डॉ मंजू गुप्ता का सम्मान मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र के साथ जानकी गुप्ता लीनेस क्लब अध्यक्ष एवं संचालिका कृति फाइन आट्र्स एवं नए उभरते कलाकार आरुष समाजसेवियों अभिभावकों की उपस्थिति में किया गया.ऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों के प्रति अपनी भावना व्यक्त करते हुए नन्हे कलाकार मिहिका साहू ,रचित पद्मवार ,आरुष पद्मवार,प्राची सोनी, सिद्धार्थ , समृद्धि सिन्हा ,युक्ति ध्रुव, लावण्या ध्रुव, द्विती शर्मा ,भव्या जैन,समकित जैन, मिष्टी अग्रवाल ,हर्षाली गुप्ता ,लवीश मुंजवानी, मान्या मुंजवानी , अर्शिया गोयल ने ड्राइंग बनाकर लोकेश कावडिय़ा को भेंट कर देश का मान बढ़ाने वाले जांबाजों को सलाम किया.

