डी.पी.एस. धमतरी में शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न
विद्यालय के निदेशक धीरज अग्रवाल का हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया 50वाँ जन्मदिवस

धमतरी- दिल्ली पब्लिक स्कूल, धमतरी में विद्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्रद्धा, आस्था एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
समारोह का शुभारंभ 8 जुलाई को विद्यालय परिसर से ग्राम संकरा तक निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुआ। इस यात्रा में विद्यालय के निदेशक श्री धीरज अग्रवाल, श्रीमती निधि अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ, अभिभावक एवं स्थानीय श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
11 जुलाई 2026 को आयोजित भजन संध्या में विद्यालय के संगीत शिक्षक वेदप्रकाश साहू एवं खेमलाल श्रीवास ने अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से संपूर्ण वातावरण को शिवमय बना दिया। इसी अवसर पर विद्यालय के निदेशक धीरज अग्रवाल का 50वाँ जन्मदिवस भी हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।
12 जुलाई को भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। पूरे समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।समारोह के समापन अवसर पर विद्यालय की उपप्राचार्य श्रीमती देवअर्चना राय ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगि⁶यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।