Uncategorized

दिल्ली पब्लिक स्कूल में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को निदेशक धीरज अग्रवाल एवं निर्देशिका निधि अग्रवाल ने दी बधाई


धमतरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल धमतरी में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न संस्कृतियों की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर प्राचार्य डॉ नितिन कुमार शर्मा एवं निर्णायकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता को चार समूह में बांटा गया प्रथम समूह कक्षा पहली से तीसरी, द्वितीय समूह चौथी से पांचवी, व तीसरी समूह में छठवीं से आठवीं चतुर्थ समूह में 9वीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए रखा गया था। सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिखाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसे सभी लोगों ने सराहा। इस प्रतियोगिता के निर्णायक रहे अपूर्व विश्वकर्मा, श्रीमती दीपाली कलिहारी, श्रीमती कलेश्वरी साहू । इस प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग-बिरंगे वेशभूषा के साथ कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय, एवं तृतीया स्थान प्रदान कर उन्हें विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। कक्षा पहली से पांचवी समूह में प्रथम स्थान अवीरा साहू , द्वितीय स्थान अपर्णा पवार , तृतीय स्थान युगांत साहू, कक्षा छठवीं से आठवीं में प्रथम स्थान ऋषभ बाफना, द्वितीय स्थान मौलिक साहू तृतीय स्थान ईशा रामानी कक्षा नवी से बारहवीं में प्रथम स्थान धानी तिवारी द्वितीय स्थान रौली चोपड़ा तृतीय स्थान अनुष्का कुमारी ने प्राप्त किया।विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति की सराहना कर उन्हें बधाइयां दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। निर्णायकों ने भी बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति पर अपने-अपने विचार रखें एवं सबको शुभकामनाएं प्रदान की। स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को और मनमोहन प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के निदेशक धीरज अग्रवाल एवं निर्देशिका श्रीमती निधि अग्रवाल ने बधाई देते हुए उनको उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!