Uncategorized

ब्राह्मण समाज धमतरी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने ग्रहण किया पदभार

रिसाई माता मंदिर प्रांगण में पूर्व जिला पदाधिकारी द्वारा जिला ब्राह्मण समाज धमतरी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पदभार सौंपने के लिए एक बैठक आहूत की गई । जिला ब्राह्मण समाज धमतरी की बैठक में राधेश्याम मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अनंत दीक्षित के आतिथ्य में संपन्न हुआ, सर्वप्रथम सभी उपस्थित सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात पूर्व जिला महासचिव भूपेंद्र मिश्रा द्वारा पिछले वर्ष समाज में होने वाले गतिविधियों से संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा पूर्व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए आय व्यय से संबंधित जानकारी उपस्थित सभी सदस्यों के समक्ष रखा जिसे सभी सदस्यों ने सराहा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा,पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व महासचिव भूपेंद्र मिश्रा एवं पूर्व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश दीवान, उपाध्यक्ष मदन लाल शर्मा , देवकांत द्विवेदी,महासचिव विनोद कुमार पांडेय , कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार पांडेय एवं सहसचिव प्रदीप शर्मा को कार्यभार सौपा गया। जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने ताली की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। राधेश्याम मिश्रा ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी समाज के उत्थान के लिए कार्य करें। जिले के सभी ब्लॉक के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि जिले का विकास तेजी से हो सके। नवनिर्वाचित पदाधिकारी द्वारा सर्व ब्राह्मण को साथ लेकर इस वर्ष परशुराम जन्मोत्सव मनाने का संकल्प लिया गया है तथा नवरात्रि के पश्चात सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक रखी जाएगी जिसमें भगवान परशुराम जन्मोत्सव की व्यापक रूपरेखा बनाई जाएगी। नव निर्वाचित पदाधिकारी ने समाज के समस्त मतदाताओं एवं सहयोगियों को समाज की महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया है तथा 3 वर्षीय कार्यकाल में सभी सदस्यों को समाज के विकास में सहयोग करने का निवेदन भी किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!