Uncategorized

पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मनाया गया पेंशनर दिवस


धमतरी । पुलिस जन संवाद कक्ष थाना सिटी कोतवाली परिसर धमतरी में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला धमतरी द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया था इस बैठक में पेंशनर दिवस मनाया गया पेंशनर दिवस के मुख्य अतिथि पूर्व उप पुलिस अधीक्षक संरक्षक सुभाष चंद्र चौधरी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पेंशनर दया पुरी गोस्वामी मोहन तिवारी अवध भारती भकतू राम साहू थे। अध्यक्ष होरीलाल साहू ने बताया कि दुनिया में पेंशन की शुरुआत कब हुई इस बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि मोहन तिवारी द्वारा पेंशनरों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष के द्वारा शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम मतकू दीप का प्रस्ताव रखा गया जिसे सभी सदस्यों के द्वारा स्वीकार किया। बैठक में उपाध्यक्ष तुलसीराम नागवंशी संगठन मंत्री शत्रुघ्न पांडे महासचिव संतोष साहू मीडिया प्रभारी अशोक द्विवेदी अंगक्षक डी एस सिन्हा सचिव बृजमोहन गड़ेवाल कोषाध्यक्ष अनिल केसरवानी सहसचिव श्रीमती अरुणा देवी कार्यकारिणी सदस्य बच्चों सिंह छोकर तुलसीराम यादव के एस नागवंशी केशव राम साहू डी एस हिरवानी भक्तूराम साहू अवध भारती चंदूलाल मटियारा तुलसीराम साहू दयापुरी गोस्वामी उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!