Uncategorized

महामाया मंदिर प्रांगण में भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह सम्पन्न

मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने किया शुभारंभ, सरपंच-उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित

ग्राम देमार की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का केंद्र महामाया मंदिर प्रांगण आज भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मंदिर प्रांगण में छत निर्माण कार्य हेतु आयोजित शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह में श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया और मंदिर के विकास कार्य का शुभारंभ किया।इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सरपंच बिमलेश मीनपाल, उपसरपंच बसंत परदेशी मीनपाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।महापौर रामू रोहरा ने कहा महामाया मंदिर ग्रामवासियों की आस्था का प्रतीक है। यहां का वातावरण लोगों को आध्यात्म और संस्कृति से जोड़ता है। मंदिर प्रांगण का विकास कार्य श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होगा और यह स्थान आने वाली पीढ़ियों को हमारी परंपरा और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
सीत साहू, के.आर. साहू, संजय साहू, सुरेश साहू, दिनेश कुंभकार, मणिकांत जोशी, पंच राम, बसंत चतुर्वेदी, गोपाल यादव, बालमुकुंद यादव, गुरु चरण दास, सेवक राम सोनवानी, विजय कुंभकार, जालम सिंह कुंभकार, कार्तिक राम साहू, रमेश मीनपाल, जोगेंद्र सेन, लिलेश यादव, भरोसा पटेल, दिलेश्वर यादव, राजा राम मीनपाल, पप्पू यादव, प्रकाश साहू, विक्रम सिंहा, लोकेश सोनवानी, वेदराम सिन्हा, नरोतम मीनपाल और धनेश मीनपाल शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!