Uncategorized

वरदान परामर्थ सेवा संस्था ने किया साइकिल वितरण


धमतरी। वरदान परामर्थ सेवा संस्था के तत्वावधान में समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्था की सदस्य भारती सोनी को साइकिल का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य उनके दैनिक आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस अवसर पर सन्नी छाजेड़, शिवा प्रधान, आकाश गिरी गोस्वामी, लोकेश साहू, जय पटेल, रोशन राठी, डोमन साहू, पप्पू साहू, हेमंत साहू, भारत साहू, महेंद्र साहू, मोहनी साहू, भारती साहू, रितु प्रधान, पोषण सिन्हा, खिलेश्वर साहू, रवि कुमार सिंहा, ममता मिश्रा, मंजू टेमरे एवं पूजा यादव का सराहनीय सहयोग रहा। साइकिल प्राप्त होने पर भारती सोनी अत्यंत प्रसन्न नजर आईं। उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास की झलक स्पष्ट दिखाई दी। उन्होंने संस्था एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उनके दैनिक कार्यों में काफी सुविधा मिलेगी। वरदान परामर्थ सेवा संस्था द्वारा समाज के जरूरतमंद वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर समर्पित भाव से कार्य किया जा रहा है। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी और सेवा कार्यों को लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!